विक्की डोनर फ़िल्म तो आपने देखी होगी , अगर नहीं देखी तो आज ही देख डालिये क्योकि इस खबर को समझने में थोड़ा आसानी हो जाएगी I ठीक इसी फिल्म की तरह ही एक युवक है नाम है एलन फान जो ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है , यह युवक काफी चर्चित हो चुका है कारण यह है कि यह महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट करता है , युवक बताता है कि महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने के वजह से पसंद करती है I और इसी वजह से एलन बताते है कि महिलाओं को मना करना उसके लिए काफी मुश्किल भरा काम है. इसी वजह से उसने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया I असल मे शुरू में एलन ने शौक से स्पर्म डोनेट किया लेकिन बाद में उसने इसे फूल टाइम जॉब बना लिया और एक साल के अंदर यह युवक 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया I अब इस युवक के हरकत पर कार्रवाई शुरू हो गई है I डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन खुद दो बच्चों का पिता है. लेकिन उसने प्राइवेट तौर से स्पर्म डोनेट करके करीब 23 बच्चे पैदा किए हैं. वह रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है I ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के कानून के तहत एक पुरुष सिर्फ 10 ‘फैमिली’ क्रिएट कर सकता है. वहीं, एलन का कहना है कि महिलाओं को मना करना उसके लिए काफी मुश्किल भरा काम है. इसी वजह से उन्होंने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया I



