कोरोना महामारी से प्रदेश को मुक्त कराने और वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए यूपी सरकार अब 14 जून से सभी 75 जिलों में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों एवं बस, ऑटो-टैम्पों और ई-रिक्शा चालकों का भी वैक्सीनेशन कराएगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलाधिकारियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के आलाधिकारियों की बैठक में निर्णय लेते हुए नगरीय निकाय और परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर इन सभी लोगों को टीका-कवर से आच्छादित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को आदेशित कर दिया है।



