झारखण्ड बड़ी खबर वर्दी पहने 5 अपराधियों ने बंदूक दिखा रुकवाई गाड़ी, हाइवा को पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, मची अफरा तफरी

0

झारखण्ड बड़ी खबर वर्दी पहने 5 अपराधियों ने बंदूक दिखा रुकवाई गाड़ी, हाइवा को पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, मची अफरा तफरी

बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोल परियोजना के चमातु में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। हाइवा के ड्राइवर के अनुसार, अपराधियों की संख्या 5 थी और बंदूक दिखा गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद पेट्रोल छिड़कर कर हाइवा में आग लगाकर जंगल की ओर भाग निकले। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस और अमरवाडीह पिकेट रात में ही घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली ।

जानकारी के अनुसार, यह हाइवा वीपीआर नामक खनन कंपनी में मिट्टी ढोने का काम करती थी। वहीं, कंपनी के जीएम श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि घटना के बाद या पूर्व में भी किसी तरह कोई फोन नहीं आया है। ना ही घटनास्थल पर कोई पर्चा बरामद हुआ है। हालांकि इस घटना के बाद महज तीन घंटे ही काम-काज प्रभावित हुआ। हालांकि कर्मियों में दहशत जरूर व्याप्त है।