झारखण्ड समाचार अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से मार डाला

0

झारखण्ड समाचार अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से मार डाला

रांची के सोनाहातू इलाके में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया गया कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में सबल से जानलेवा हमला कर भाई की हत्या की गई है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सोनाहातू थाना क्षेत्र के बरसालडीह गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई को लोहे के साबल से मार कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार, थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह गांव पहुंचे और हत्या को लेकर छानबीन की।

घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि गांव के गदाधर लोहरा ने अपने छोटे भाई 26 वर्षीय राम श्रृंगार लोहरा को रविवार रात 12 बजे के आसपास लोहे के सबल से मार कर हत्या कर दी है। सोनाहातू पुलिस सोमवार सुबह गांव पहुंची और आरोपित गदाधर को गिरफ्तार कर लिया है। शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बड़े भाई को छोटे भाई पर शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध है। अवैध संबंध के शक पर छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।