झारखण्ड रांची रिम्स में 528 ऑक्सीजन बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम सोरेन ने किया उद्घाटन

0

झारखण्ड रांची रिम्स में 528 ऑक्सीजन बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम सोरेन ने किया उद्घाटन

,झारखण्ड रांची रिम्स में 528 ऑक्सीजन बेड वाले कोविड अस्पताल का सीएम सोरेन ने किया उद्घाटन कहा- मरीजों के इलाज में नहीं होगी कमी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रिम्स में 528 बेड की क्षमतावाले अस्थायी कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमित संसाधनों में अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सीय संसाधनों की कमी नहीं होने देने की लगातार कोशिश कर रही है.

इसी कड़ी में रिम्स में तैयार अस्थायी कोविड अस्पताल का लाभ मरीजों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के पदाधिकारियों व कर्मियों के सहयोग से केवल 12 दिनों में ही इसे तैयार कर लिया गया.