झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई का निधन, 16 अप्रैल को हुए थे कोरोना पॉजिटिव

0

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के भाई का निधन, 16 अप्रैल को हुए थे कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के शिक्षा व मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो के अनुज सह तारमी पंचायत के मुखिया बासुदेव महतो (Basudev Mahato) का निधन गुरुवार को रांची के मेडिका में इलाज के दौरान हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार थे. कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 16 अप्रैल को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत खराब होने के बाद उन्हें बाद में बीजीएच में भर्ती किया था.

आज अहले सुबह तबीयत अचानक खराब हो गयी, जिसके बाद फिर से मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोपहर बाद मौत हो गयी. वे पिछले 10 वर्षों से चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी पंचायत के मुखिया थे. इनके निधन की खबर सुनकर लोग शोक में डूबे हुए हैं. चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे. अपने पीछे वह अपने वयोवृद्ध पिता, शिक्षा मंत्री समेत दो भाई, पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र समेत पूरा परिवार छोड़ गये हैं.