झारखंड में कोरोना से मौत ने राष्ट्रीय औसत का रिकॉर्ड तोड़ा, विपक्ष का हेमंत सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप जानिए रिकॉर्ड।

0

झारखंड में कोरोना से मौत ने राष्ट्रीय औसत का रिकॉर्ड तोड़ा, विपक्ष का हेमंत सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप जानिए रिकॉर्ड।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 141 लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमितों का मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में यह आंकड़ा बढ़कर 1.27 प्रतिशत हो गया है। वहीं स्वस्थ होने लोगों का प्रतिशत मार्च के पहले तक झारखंड का बेहतर था, लेकिन यह राष्ट्रीय औसत से कम हो गया है।
राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 59,532 हो गयी है, वहीं अब तक 3,346 कोरोना संक्रमितों की जान चली गयी है। वहीं बिहार में मौत का आंकड़ा झारखंड से कम यानि 2,987 है। हालांकि अब तक राज्य में 71 लाख 01 हजार 205 कोविड टेस्ट किए जा चुके है, जिसमें से 2 लाख 63 हजार पॉजिटिव मरीज मिले, इनमें से दो लाख 257 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है। पिछले 24 घंटे में भी झारखंड में रिकवरी रेट नए मरीजों की संख्या से अधिक रहा। इस दौरान 5,804 लोग स्वस्थ हुए, वहीं 5770 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।