झारखंड में तेज होगी कोरोना की जांच, निजी अस्पतालों को भी एंटिजेन जांच की अनुमति

0

झारखंड में तेज होगी कोरोना की जांच, निजी अस्पतालों को भी एंटिजेन जांच की अनुमति

राज्य के निजी अस्पतालों में भी अब रैपिड एंटीजेन टेस्ट किए जा सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी किया है। अभियान निदेशक ने कहा है कि आईसीएमआर एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में रैपिड एंटीजेन टेस्ट की अनुमति दी जा सकती है।

केंद्र सरकार के निर्देशों के आलोक में अभियान निदेशक ने सभी उपायुक्तों को इसके लिए शहर से लेकर गांव तक में रैपिड एंटिजेन जांच के लिए बूथ भी स्थापित करने का निर्देश दिया है, ताकि शहर से लेकर गांव के मरीजों को जांच के लिए दूर तक जाने की जरूरत नहीं पड़े। मरीजों की त्वरित पहचान की जा सके।