बड़ी खबर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता अस्पताल में भर्ती, कई दिनों से कोरोना संक्रमित जानिए क्या है पूरी हाल।
देश के हालात की बात करें तो शुक्रवार को 4,02,351 नए केस दर्ज किए गए, जो दैनिक मामलों में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. दिल्ली के हालात भी बेकाबू हैं. सीएम की पत्नी के अलावा दिल्ली के एलजी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं.
हर छोटे-बड़े शहर में ऑक्सीजन, बेड की कमी और दवाओं की कालाबाजारी की खबरों के बीच राजधानी दिल्ली का हाल भी बेहाल रहा.
वहीं जनता कोरोना के कहर से किसी न किसी वजह से परेशान रही. इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
इस बीच आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
की पत्नी सुनीता केजरीवाल को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है 20 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था और घर पर ही इलाज करा रही थीं. वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटाइन किया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.
आशा है की जल्द ही अरविन्द केजरीवाल की धर्म पत्नी ठीक हो कर घर लोट ए और हम सब कोई इस बीमारी से ठीक हो जाए



