जानिए उत्तराखंड में कोरोना की महामारी का आलम 24 घंटे में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत, 5654 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 55 हजार पार
उत्तराखंड में शुक्रवार को रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 122 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 5654 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 55 हजार पार हो गई है। आज 4215 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 86 हजार 772 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 24 हजार 565 मरीज स्वस्थ हुए हैं।



