रांची में चोरों का आतंक, परेशान थे मोहल्लेवासी, खुद पकड़ा चोर ; सामान भी करवाया बरामद
झारखण्ड रांची के बीआईटी मेसरा ओपी इलाके में चोरों का आतंक । इसके बाद खुद रतजगा कर पहले चोर को पकड़ा, फिर पुलिस के साथ मिलकर पूरा सामान भी बरामद करवाया। मामला बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस ने भगवती नगर संगम विहार कॉलोनी की है। इन आरोपितों के पास से पुलिस ने बिजली वायरिंग के तार, बल्ब, स्विच, होल्डर, नल, पाइप, कटर मशीन, फर्नीचर्स के सामान बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अर्ध निर्मित मकान को अपना निशाना बनाते थे। आदमी के नहीं रहने की वजह से वे अर्ध निर्मित मकान में रखे सामान की चोरी कर उसे कबाड़ी की दुकान में बेच देते थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात तीनों चोर चोरी करने के लिए संगम विहार कॉलोनी पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने चोरों को देख लिया। घेराबंदी कर दो चोर गौतम व सुब्रोत को दबोच कर पुलिस को हवाले कर दिया। वहीं अमरेश मौके पर से भाग निकला। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने अमरेश को भी उसके घर से पकड़ लिया। तीनों की निशादेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। बीते 23 अप्रैल को सेना के जवान अखिलेश कुमार के नवनिर्मित मकान के बाथरूम में लगे 80 हजार का सामान की चोरी कर ली थी। इसके अलावा खटाल संचालक अजित झा, अविनाश सिंह, आरपी सिंह, संजय कुमार में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एसआई अमीन कुमार बेसरा ने कड़ाई से पूछताछ करने के बाद इन चोरों ने अपने अपराध को स्वीकार किया।



