मरीज की मौत, नहीं मिला बेड तो होम आइसोलेशन में थे।
रांची के अरगोड़ा पुंदाग रोड में किराया में रहने वाले 70 वर्षीय किशोर सेन छह दिन पहले कोविड संक्रमित पाये गये थे। शहर के किसी भी अस्पताल में बेड नहीं मिला तो वे मजबूरी में होम आइसोलशन में रहने को मजबूर हो गये। मंगलवार को सुबह 10 बजे उनकी मौत हो गयी। बैंगलोर में रहने वाली भतीजी ने भी रांची पहुंचने में असमर्थता जतायी और सारा जिम्मा मकान मालिक पर ही छोड़ दिया। काफी जद्दोजेहद के बाद रात आठ बजे प्रशासन की टीम घर से शव ले गयी। मकान मालिक अमित कुमार ने बताया कि दस बजे से वे अंतिम संस्कार के लिये प्रयास करते रहे लेकिन कोई नहीं आ रहा है। अरगोड़ा सीओ अब फोन भी नहीं अठा रहे हैं। मृतक बंगाल का रहने वाला था और अमित के घर में किराये पर अकेले रहता था। देखने वाला भी कोई नहीं था। मकान मालिक ही देखभाल करता था। काफी जिल्लत के बाद रात आठ बजे प्रशासन घर से शव ले गया।
अरगोड़ा सीओ को जब बॉडी रैप होने के बाद फोन किया तो वे कहते रहे कि एंबूलेंस भेजते हैं। तीन चार बार उन्होंने यही कहा। उसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बॉडी रैप करने के ले लिये 10 हजार रुपये:



