दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने 26 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है।
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को कोरोना वायरस के हालात को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने जनता से कोई झूठ नहीं बोला, जिस तरह के हालात हैं हमने हमेशा सही जानकारी दी है.सीएम केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से दिल्ली छोड़कर ना जाने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब लॉकडाउन लगाया गया था, बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर जाने लगे थे. मेरी आप सभी से अपील है कि आप दिल्ली छोड़कर ना जाएं. आपका ख्याल राज्य सरकार रखेगी.’



