गया शहर से भागकर 1 प्रेमी के साथ रांची पहुंची किशोरी को RPF ने पकड़ा, पूछताछ में ये बात आई सामने
रांची, जासं। बिहार के गया जिले से अपने प्रेमी के साथ भाग कर एक किशोरी रांची रेलवे स्टेशन आ गई थी। किशोरी रांची रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास एक किशोर के साथ खड़ी थी। आरपीएफ ने किशोरी को पकड़ा। किशोर कहीं इधर उधर चला गया था। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि वह अपने घर से किशोर के साथ चली आई है।काफी पूछताछ के बाद भी किशोरी ने अपने अभिभावकों का नंबर नहीं दिया। किशोरी गया जिला के मदनपुर उमगा थाना क्षेत्र के शिरडी गांव की रहने वाली है। आरपीएफ ने उससे अभिभावकों का नंबर लेने के लिए काफी पूछताछ की। लेकिन नाकाम रहे। बाद में आरपीएफ ने किशोरी को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन की अधिकारी किशोरी से उसके अभिभावकों का नंबर जानने की लिए पूछताछ कर रही है।



