जमशेदपुर हत्या कांड बीवी समेत बच्चो का किया क़त्ल।

0

जमशेदपुर में कदमा तिस्ता रोड स्थित क्वार्टर सख्या 97 में हुई 4 हत्याओं का राज क्या है। दीपक साहू ने क्यों अपनी पत्नी और बेटियों को मार डाला। आखिर ट्यूशन टीचर कैसे दीपक का शिकार बन गयी।
दीपक साहू को जमशेदपुर पुलिस की निशानदेही पर धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दीपक धनबाद में ही बीते कई दिनों से छिपा था। शुक्रवार को दीपक धनबाद में हीरापुर पुलिस लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक में पैसे जमा कराने आया था।

उसने बैंक मैनेजर को पैसा दिया और जमा कराने को कहा। जैसे ही पैसे ट्रांसफर हुये, रांची में दीपक के भाई मृत्युंजय के मोबाइल में मैसेज आया। इससे पुलिस को दीपक की लोकेशन मिली। पुलिस ने दीपक की फोटो बैंक के मैनेजर को भेज दिया और सूचित करने को कहा।
पुलिस के मुताबिक दीपक साहू ने पुलिस से छिपने के लिये अपने लुक में काफी बदलाव किया था। उनसे आर्मी जवानों द्वारा पहने जाने वाला पैंट, भूरे रंग की टीशर्ट पहन ली थी। आरंभिक पूछताछ में दीपक ने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने अपने परिवार की हत्या की। उसकी पत्नी और बेटियों की लाश ट्यूशन टीचर ने देख ली थी इसलिए दीपक ने उसे भी मार डाला। दोस्तों को वो बदले की नीयत से मारना चाहता था। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों ने उसे ट्रक के बिजनेस में उतारा था। वहां व्यापार में घाटा लगा।

दीपक का आरोप है कि ट्रक बेचकर मिले पैसे भी उसके दोस्तों ने हड़प लिया था, इसलिए वो दोस्तों की हत्या करना चाहता था। पुलिस ने होटल में छापा मारा तो वहां से बाइक की चाबी, कपड़ा, 1 लाख 9 हजार रुपये और कुछ सामान मिला है।