लखनऊ : महिला मित्र की हत्या की फिर पुरुष ने खुद को गोली मर दिया। कार में मिले दोनों के शव

0

लखनऊ : महिला मित्र की हत्या की फिर पुरुष ने खुद को गोली मर दिया। कार में मिले दोनों के शव

कैंट इलाके में सोमवार देर रात करीब नौ बजे एक कार खड़ी मिली। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा और नजदीक से छानबीन की। कार के अंदर संजय निगम (50) और आशा अग्रवाल (35) का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी युवती को सीने में गोली लगी थी। वहीं संजय को माथे के बीच में। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवती की हत्या केबाद संजय ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे संजय की कार एनसीसी मेस के पास सुनसान इलाके में मिली। कार के अंदर चालक वाली सीट पर संजय निगम का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं बगल की सीट पर एक युवती का शव पड़ा था। दोनों केा गोली लगी थी। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।रिटायर्ड फौजी की निकली कार
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, पुलिस ने पड़ताल शुरू की। कार के नंबर के आधार पर मालिक का नाम व पता निकाला गया। कार संतोष शर्मा के नाम से पंजीकृत थी। वह तेलीबाग के रहने वाले हैं। पुलिस संतोष के घर गई। वहां पता चला कि कुछ दिन पहले कार को उन्होंने संजय निगम के हाथ बेची थी। कार का कागज अभी ट्रांसफर नहीं किया था। पुलिस ने संतोष के परिवारीजनों को साथ लेकर संजय निगम के कैंट के रामदास हाता स्थित आवास पर गई जहां पता चला कि वह गोमतीनगर में रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक संजय निगम का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उनका किसी युवती से संबंध था।
कार में मिला दो पन्ने का सुसाइड नोट
फोरेंसिक टीम को कार के अंदर से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है। एडीसीपी पूर्वी केमुताबिक, सुसाइड नोट में संजय निगम ने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार अंजू नाम की महिला है। उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। वह मेरी दुकान पर कब्जा करना चाहती है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, अंजू कौन है? यह अभी साफ नहीं हो सका है।

परिवारीजनों को थी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, संजय केसाथ कार में जिस महिला का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कैंट इलाके की आशा अग्रवाल के रूप में हुई है। उसके पति की मौत हो चुकी है। एक बेटा व एक बेटी है। दोनों के बीच संबंध के बारे में दोनों के परिवार जानते थे। संजय निगम को भी एक बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने महिला केपर्स से मिले बिजली के बिल से उसकी शिनाख्त की। उसके परिवारीजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की।