वन विभाग के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

0

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राजधानी रांची में कई जगहों पर धरने दिए जा रहे है। आज से वन विभाग के कर्मियों ने काम ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। ये झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ और झारखंड वन विभागीय कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के तत्वावधान में प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि डोरंडा स्थित वन भवन के मुख्य गेट के आगे ही हड़ताल पर बैठ गए हैं , और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सरकार पर आरोप लगा रहे है कि 20 साल काम कराने के बाद सरकार बिचौलिए के अधीन करना चाह रही है।