इस साल भगवान शिव का पर्व महाशिवरात्रि गुरुवार 11 मार्च को मनाई जाएगी। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु शिव मंदिरों में जाकर रुद्राभिषेक करते हैं। बहुत से लोग शिवरात्रि का व्रत करते हैँ और रात में जागरण भी करते हैं।
कल महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी रांची में रातू शिव मंदिर संचालन समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस यात्रा में कई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
राज्य के मंदिरों की पूरी सजावट कर ली गई है । मंदिर का रूप रंग पूरा बदल दिया गया है एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी कर दिए गए हैं किसी भी प्रकार का अनहोनी ना हो इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है l



