नशेड़ी पति ने पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया , रिम्स में जिंदगी व मौत से जूझ रही महिला

0

राजधानी रांची के कांके ब्लॉक चौक के पास एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने के मंशा में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया है. अरसंडे निवासी गौतम डे की पत्नी रूमा डे ने अपने पति गौतम डे समेत देवर उत्तम डे व सास-ससुर पर जिंदा जला कर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है़ इसमें वह 90 फीसदी झुलस गयी है. रिम्स में महिला का इलाज चल रहा है. वह जिंदगी व मौत से जूझ रही है.

रांची के कांके में एक नशेड़ी पति गौतम डे ने अपनी पत्नी रुमा डे को जिंदा जलाने की कोशिश की है. पीड़िता के अनुसार उसके पति ने नशे की हालत में रात में बाइक से पेट्रोल निकालकर घर में लगे पर्दे और उस पर छिड़क दिया. इसमें वह बुरी तरह झुलस गयी है. रिम्स में वह जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है.

रांची की बरियातू पुलिस को दिये गये बयान में महिला रूमा डे ने कहा है कि बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसे जलाने का प्रयास किया गया. महिला के बयान को कांके थाना में रिकॉर्ड करा दिया गया है. पीड़िता रूमा ने अपने बयान में कहा है कि 10 मार्च की रात नशे की हालत में उसका पति घर लौटा और बाइक से पेट्रोल निकाल घर में लगे पर्दे व उस पर छिड़क दिया. इसके बाद आग लगा दी़ इससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसे पहले कांके स्थित नर्सिंग होम, फिर रिम्स में भर्ती कराया गया. वह 90 प्रतिशत झुलस चुकी है. महिला के अनुसार उसकी शादी 17 साल पहले हुई है.