बिहार में फिर गरजे योगी आदित्यनाथ कहा- जातिवादी और वंशवादी ताकतों को भी करना है परास्त

0

yogiबिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतरे बीजेपी के फायर प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस-भाकपा माले महागठबंधन पर बिहार में दोबारा जंगलराज लाने को लेकर प्रयास करने का आरोप लगाया है. कहा इनकी मनसा बिलकुल साफ़ है यह बिहर में फिर से जंगल राज लेन की तैयारी में है. उन्होंने  कहा कि अपने 15 साल के शासन में बिहार के युवाओं को अपनी पहचान छिपाने को मजबूर करने वाले फिर से रोजगार का झुनझुना दिखाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं. विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दावा किया कि कश्मीर से आतंकवाद  के खात्मे के बाद देश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने की तैयारी चल रही है.योगी आदित्यनाथ ने सिवान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खास तौर पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और एक बार में तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने एवं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने का जिक्र किया. उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर बल दिया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘याद कीजिये, कुछ वर्षों पहले बिहार के सामने पहचान का संकट था. जंगलराज की स्थिति किन लोगों ने पैदा की थी? आज वे फिर से ताक में हैं, इन जातिवादी और वंशवादी ताकतों को परास्त करना है.’’ranjana