कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की इजाजत दे दी है। सीएम ममता ने कहा कि सिनेमा हॉलों को एक अक्टूबर से राज्य में काम करने की अनुमति दी है। उनके लिए सोशल डिस्टेंसिंग नियमों और अन्य कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। अधिकतम 50 लोगों को ही सिनेमा हॉल में जाने की अनुमति दी जाएगी। इसकी जानकारी शनिवार को ट्वीट कर खुद ममत बनर्जी ने दी
ममता बनर्जी ने गुरुवार को आगामी त्योहार के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा की। इसके तहत उचित वेंटिलेशन के लिए पंडाल को चारों तरफ से खुला होना चाहिए। हैंड सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से पंडालों के प्रवेश वाले जगह पर रखा जाना चाहिए और चेहरे मास्क पहनना बाध्यकारी होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को पचास-पचास हजार रुपये उपलब्ध कराने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
राज्य की करीब 37 हजार दुर्गा पूजा समितियों के लिए कई तरह की राहत की घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा कि दमकल विभाग, कोलकाता नगर निगम, अन्य नगर निकाय और पंचायत अपनी सेवाओं के लिए पूजा समितियों से किसी तरह का कर या शुल्क वसूल नहीं करेंगी। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



