आईपीएल के 8वें मैच में दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद को हराकर अपना जीत का खाता टर्नामेंट में खोल लिया.
केकेआर को यहां जीत के लिए तुलनात्मक तौर पर 143 रनो का आसान लक्ष्य मिला था, जिससे उसने शुबमन गिल के नाबाद 70 और इयोन मोर्गन के नाबाद 38 रनों से उसने दो ओवर पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया.
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के कोटे में 4 विकेट पर 142 रन बनाए थे, जो एक मजबूत स्कोर से काफी पीछे रह गए. खासतौर से यह देखते हुए कि उसकी टीम में वॉर्नर और बैर्यस्टो जैसे बल्लेबाज थे. हैदराबाद की टीम में आज रिद्धिमान साहा और लेफ्टी सीमर खलील अहमद आए हैं.
हैदराबाद की इस मैच की तमाम उम्मीदें ओपनर और कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बैर्यस्टो से जुड़ी थीं, लेकिन दोनों ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. ranjana pandey



