अक्टूबर की इस तारीख को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F41

0

Samsungभारत में Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। सैमसंग के गैलेक्सी F41 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भारत में 8 अक्टूबर को होने जा रही है। साउथ कोरियन ब्रैंड सैमसंग इस फोन के जरिए स्मार्टफोन की नई F-सीरीज शुरू करने जा रही है। कंपनी कुछ दिन से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका टीजर जारी कर रही थी।अब इस स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी F41 का एक डेडिकेटेड पेज लाइव हो गया है। यहीं पर लॉन्चिंग तारीख और फोन की कुछ जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 8 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे की जाएगी। फ्लिपकार्ट पेज पर फोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा किया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में आगे की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच भी देखने को मिलेगी। इसमें फटॉग्रफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। साथ ही रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी साफ देखा जा सकता है।टिप्स्टर इशान अग्रवाल के अनुसार, फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में आएगा। इसमें ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी की रैम मिल सकती है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है। यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है।ranjana pandey