भारत में तेज़ी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. देशभर में 58 लाख लोग इस ख़तरनाक वायरस की चपेट में आ चुके है. बिहार में भी संक्रमितों की तादाद 1.76 लाख के करीब पहुंच गई है. राज्य में हर रोज़ 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में गुरुवार 24 सितंबर तक 1632 नए मामले सामने आए. पटना में एक बार फिर नए मामले 300 के करीब आए है. नए मामलों में पटना में सबसे ज्यादा 294 केस मिले. इसके बाद पूर्णियां में 134, मुज़फ़्फ़रपुर में 72, बांका में 63, रोहतास में 62, सुपौल में 58, मधेपुरा में 56, पूर्वी चंपारण में 53, नालंदा में 49, पश्चिमी चंपारण में 47, भागलपुर में 46, मधुबनी में 43, किशनगंज में 42, अररिया में 39, सहरसा में 34, नवादा में 33, अरवल में 32, भोजपुर और शेखपुरा में 31-31, गोपालगंज और मुंगेर में 30-30, सारण में 29, बेगूसराय, जमुई और जेहानाबाद में 28-28, लखीसराय और वैशाली में 27-27, समस्तीपुर में 26, औरंगाबाद में 24, कटिहार में 24, दरभंगा में 21, सीतामढ़ी में 18, सिवान में 13, बक्सर और गया में 15-15, कैमूर और खगड़िया में 9-9, शिवहर में 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 75 हज़ार 898 पर पहुंच गया.
राज्य के हर ज़िले में कोरोना का कहर फैल चुका है. लेकिन राजधानी पटना में हालात भयावह बने हुए है. पटना में 26 हज़ार 739 लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके है. वहीं मुज़फ़्फ़रपुर में भी कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही है. यहां कोरोना संक्रमितों की तादाद 7 हज़ार 967 हो गई है. जबकि भागलपुर में ये आंकड़ा 7179 हो गया है.
Ranjana Pandey



