स्मार्टफोन OnePlus 8T 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यूजर्स की उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए कंपनी लगातार इस अपकमिंग फोन के फीचर का खुलासा कर रही है। हाल में कंपनी ने CEO Pete Lau ने इस फोन के डिस्प्ले डीटेल को शेयर किया था। वनप्लस 8T में Oppo Find X2 सीरीज वाला ड्यूल सेल बैटरी सेटअप देखने को मिल सकता है। ओप्पो की इस सीरीज में 2130mAh की दो बैटरी लगी हैं। ओप्पो की 65 वॉट SuperVOOC 2.0 चार्जिंग टेक्नॉलजी इन दोनों बैटरी को एक साथ चार्ज करती है। इसी का कमाल है कि ओप्पो फाइंड X2 और X2 प्रो लगभग 38 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं।वनप्लस 8T में मिलने वाले ड्यूल सेल सेटअप से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह और फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आ सकता है। हालांकि, वनप्लस ने इस बारे में अभी कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस 8T 65W वॉर्प चार्ज टेक्नॉलजी से लैस होगा।खबरों के मुताबित इस फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का sAMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले पंच होल डिजाइन वाला होगा। फोन में कंपनी 4500mAh की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर ऑफर कर सकती है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।ranjana pandey



