भाजपा: 36 घंटे के अंदर लापता बच्ची(18 माह)नहीं मिली तो करेंगे आन्दोलन

0
aditya sahu

रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर के खोहरा टोली से 18 माह की एक बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं. भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर 36 घंटे के अंदर बच्ची की सुरक्षित बरामदगी नहीं होती है, तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेगा। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की. आदित्य साहू ने कहा है कि,”बच्ची का अब तक कोई सुराग न मिलना बेहद चिंताजनक और दर्दनाक है। एक मासूम की जिंदगी दांव पर लगी है, लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार और प्रशासन की सुस्ती साफ नजर आ रही है।इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए और बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जाए।दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक आवाज उठाते रहेंगे।”

इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू , विधायक सीपी सिंह , रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here