पर्यटन विभाग द्वारा इन्फ़्लुएंसर इंगेजमेंट पोर्टल की शुरुआत,झारखण्ड के युवा कंटेंट क्रिएटर्स को एक आधिकारिक मंच

0
cm hemant soren

झारखण्ड: डिजिटल युग में झारखण्ड के युवा कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ़्लुएंसर्स नई पहचान गढ़ रहे हैं। उनकी रचनात्मकता, सोच और प्रस्तुति आज झारखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, कला और लोकजीवन को देश-दुनिया तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रही है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग द्वारा इन्फ़्लुएंसर इंगेजमेंट पोर्टल की शुरुआत इसी सोच के साथ की गई है, ताकि राज्य के प्रतिभाशाली इन्फ़्लुएंसर्स को एक आधिकारिक मंच प्रदान किया जा सके और उन्हें झारखण्ड की सकारात्मक ब्रांडिंग से जोड़ा जा सके। पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने दी बधाई, ”मैं राज्य के सभी युवा कंटेंट क्रिएटर्स को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। आप सभी इस नवाचार के दौर में झारखण्ड की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले महत्वपूर्ण साथी हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here