वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिबू सोरेन,मरांडी ने कहा”असली मकसद कहीं मिशन और कमीशन तो नहीं?”

0
marandi

झारखंड: 94 वर्षीय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत दोबारा खराब हो गई है।उन्हें राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.उन्हें पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी हुई हैं। इसी बीच एक महोत्सव के लिए झारखंड से लेकर देश के विभिन्न शहरों में भव्य विशेष आयोजन के लिए जन सूचना विभाग आनन-फानन में एजेंसियों के चयन में सक्रिय है, इस पर भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाये हैं.मरांडी ने एक्स पर कहा ”मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के पिता आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी गंभीर रूप से अस्वस्थ्य है। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में ईलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री जी लगातार अपने विश्वस्त सिपहसालारों के साथ दिल्ली में पिता जी के इलाज की देखभाल के लिये डटे हुए हैं।आदरणीय शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के लिए धार्मिक स्थलों में आयोजन भी हो रहे है। होना भी चाहिए। मेरी भी कामना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटें।लेकिन दूसरी तरफ एक महोत्सव के लिए झारखंड से लेकर देश के विभिन्न शहरों में भव्य विशेष आयोजन के लिए जन सूचना विभाग आनन-फानन में एजेंसियों के चयन में सक्रिय है। एक तरफ इस महोत्सव की तैयारी दूसरी तरफ दुआओं का दौर।क्या आदरणीय शिबू सोरेन के स्वस्थ्य होने तक ये समारोह सादगी से नहीं मनाया जा सकता था? ये सवाल अपनी जगह है।देश के कई शहरों में इस शानदार आयोजन की तैयारी के पीछे असली मकसद कहीं मिशन और कमीशन तो नहीं?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here