रांची:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 64,628 लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान

0
Ranchi DC

रांची जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 64,628 लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया है . रांची जिला प्रशासन ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा, और दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 64,628 लाभुकों को उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में ₹1,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि का भुगतान किया है।

भुगतान विवरण

वृद्धावस्था पेंशन योजना

  • लाभुक: 52,653
  • अवधि: अप्रैल-मई 2025
  • राशि: ₹1,000/माह

विधवा पेंशन योजना*

  • लाभुक: 11,623
  • अवधि: अप्रैल-जून 2025
  • राशि: ₹1,000/माह

दिव्यांग पेंशन योजना*

  • लाभुक 352
  • अवधि अप्रैल-जून 2025
  • राशि: ₹1,000/माह

⚠ लंबित भुगतान?
यदि आपको पेंशन राशि नहीं मिली है, तो अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग की स्थिति जांचें। इसके लिए अपने प्रखंड, अंचल कार्यालय, या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क करें।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अनिवार्य

सभी पेंशनधारियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी है। अब तक 65,142 में से 13,497 लाभुकों ने DLC बनवाया है। शीघ्र बनवाएं, ताकि पेंशन में कोई रुकावट न आए!

DLC कहां बनवाएं?

ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सचिव या प्रखंड कार्यालय

शहरी क्षेत्र अंचल कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रांची

रांची जिला प्रशासन सभी पात्र लाभुकों से अनुरोध करता है कि जल्द से जल्द DLC बनवाएं और पेंशन का लाभ निरंतर प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here