रांची: सीआईपी, कांके में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे सुरक्षाकर्मियों ने आज केन्द्रीय रक्षामंत्री संजय सेठ से रांची आवास पर मुलाकात की। इन्होंने सेवा से हटाए जाने सहित अपनी कई अन्य समस्याओं से संजय सेठ को अवगत कराया। इन सबकी समस्याओं को सुना और सीआईपी के निदेशक से दूरभाष पर बात कर इसके त्वरित समाधान करने को कहा।




