रांची: हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर कुमार पांडे की ओर से 30 अप्रैल को पिठोरिया थाने का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गस्ती करने वाले पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने में ही सादे लिबास में आराम फरमा रहे थे।डीएसपी के रिपोर्ट के बाद डीआईजी सह रांची एससपी चंदन कुमार सिन्हा पिठोरिया थाने पहुंच गए, थाने की हालत देखकर एसएसपी चन्दन सिन्हा भी दंग रह गए. जिसके बाद पिठोरिया थाने के तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।इनमें पिठोरिया थाने के थाने के मुंशी अजय पासवान, श्यामानंद पासवान और अमृत प्रसाद मेहता शामिल हैं।इनके अलावा पीसीआर 22 के आरक्षी नीरज कुजूर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नीरज कुजूर भी ड्यूटी के दौरान गायब पाए गए थे।



