यूपी: ‘मुसहर हो… नहीं कराएंगे डिलिवरी’,सड़क किनारे डिलीवरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

0
uttar pradesh

UP: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर में स्थित महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां प्रसव पीड़ा से तड़पती एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला (रानी देवी) को अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर मना कर दिया गया.परिजनों और पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल की स्टाफ नर्स और डॉक्टरों ने महिला के मुसहर (वनवासी) समुदाय से होने का हवाला देकर उसका इलाज और प्रसव कराने से इनकार कर दिया. अस्पताल से लौटाए जाने के बाद, महिला ने मजबूरी में अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर सड़क किनारे चादर की ओट में बच्चे को जन्म दिया.

कांग्रेस ने यूपी की भाजपा सरकार पर साधा निशाना:

‘मुसहर हो… नहीं कराएंगे डिलिवरी’ये बात उस प्रेग्नेंट महिला से कही गई, जो डिलिवरी के लिए यूपी के एक सरकारी अस्पताल पहुंची थी।जब अस्पताल ने महिला को एडमिट करने से मना कर दिया, तो मजबूरी में उन्हें सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।ये घटना सबूत है कि BJP सरकार में दलितों-आदिवासियों के साथ कैसा अमानवीय सुलूक किया जाता है।मानवता को शर्मसार करती ऐसी घटनाएं BJP सरकार की पहचान बन चुकी हैं, लेकिन मोदी-योगी को अपनी फर्जी डींगें हांकने से फुर्सत कहां है!शर्मनाक…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here