वियतनाम से योग शिक्षक राजा का पार्थिव शरीर शनिवार से पहले भारत पहुंचने की उम्मीद, संजय सेठ ने विदेश मंत्री से किया अनुरोध

0
Sanjay Seth

रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची (रातू रोड, मधुकम) के योग शिक्षक स्वर्गीय राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को जल्द भारत वापस लाने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।संजय सेठ ने विदेश मंत्री से आवश्यक कागजी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया।विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस मामले में हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार से पहले भारत पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here