मोरहाबादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रांची डीसी ने दी श्रद्धांजलि

0
Mahatma Gandhi

राँची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, मंजूनाथ भजन्त्री ने आज मोरहाबादी स्थित बाबू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, राकेश रंजन अपर जिला दंडाधिकारी राँची धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची गौतम गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक शहर राँची पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राँची राकेश सिंह, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची डॉ. सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची श्रीमती उर्वशी पाण्डेय तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here