हजारीबाग:8 मार्च को NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की ह’त्या गोली मार कर की गई थी।अब हजारीबाग में बिहार के नालंदा निवासी इंजीनियर कुमार गौरव की हत्या मामले में हजारीबाग पुलिस ने चार अपराधियों मिंटू कुमार पासवान, राहुल मुंडा, मनोज माली, अजय यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू के गैंग ने NTPC, BGR, ऋत्विक और त्रिवेणी सैनिक कंपनी में डर का माहौल पैदा करने के लिए ह’त्या की योजना बनाई थी।



