रांची : डोरंडा थाने की पुलिस ने बेलदार मुहल्ले में हुई गोलीबारी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इब्राहिम खान उर्फ इबू, आजम अहमद, शबाना परवीन, मुस्कान, कंचन शामिल हैं। फरार आरोपियों में मोइन खान, अज्जू खान, विक्की, रूस्तम, आरिफ, ‘सरफराज, साहेब, फैज कुरैशी, शहनवाज कलीम, अशरफ, फरमान, फैजल, बिट्टू, शाहबाज, विपुल शर्मा समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा जेल में बंद कुख्यात अपराधी मो. अली को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।




