सत्यापन के बदले पैसों की मांग,3 आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ रांची डीसी की बड़ी कार्रवाई

0
Ranchi DC

रांची: आंगनबाड़ी सेविकाएं धुर्वा में लाभुक महिलाओं से आवेदन के सत्यापन के बदले पैसों की मांग की जा रही थी।जन शिकायत कोषांग के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ शिकायत के बाद इन सेविकाओं के खिलाफ रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मामले पर त्वरित कार्रवाई की है।जिन लोगों पर कार्रवाई हुई उनमें धुर्वा बंधन कोच्चा की रहने वाली अर्चना सिंह, गायत्री नगर धुर्वा की गीता कुमारी और कदम खटाल की उषा कुमारी शामिल हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तीन आंगनबाड़ी सेविकाओं के खिलाफ त्वरित ऐक्शन लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। बता दे कि अगर सत्यापन के बदले कोई भी आंगनबाड़ी सेविका लाभुक से पैसों की मांग करती है तो आप इसकी शिकायत जन शिकायत कोषांग के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर (9430328080) या मंईयां सम्मान योजना के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर (1800-890-0215) पर इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here