जामताड़ा : आज जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय सहिया/सी॰एच॰ओ सम्मेलन सह सम्मान समारोह में मंत्री इरफान अंसारी उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम में उपस्थित सहिया बहनों और स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया दीदियों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा सहिया बहनें हमारे स्वास्थ्य विभाग की पहिया के समान है। आपके सहयोग से ही हमें गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। जामताड़ा जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आप सभी सहिया बहनों का प्रयास व कार्य सराहनीय है। स्वास्थ्य विभाग झारखंड और जामताड़ा की जनता के स्वास्थ्य व कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है.माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य विभाग ने इस बजट में यह निर्णय लिया है कि स्वास्थ्य विभाग के तहत राज्य की सहिया दीदियों को 42 हजार टैब दी जायेगी जिससे समय पर मरीजों और बीमारी की जानकारी उन्हें मिल सके।सहिया बहनों ने स्वास्थ्य विभाग को संवारने का काम किया है, आपके योगदान को सम्मान के साथ यह सरकार लौटाएगी। जामताड़ा की जनता स्वास्थ्य संबंधित चीज़ों को लेकर चिंतित रहते है उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, आप सभी के सपने को पूरा करने के लिए जामताड़ा में “मेडिकल कॉलेज” की स्थापना की जायेगी। जिस आशा और विश्वास के साथ जामताड़ा की जनता ने लगातार तीसरी बार मुझे चुनकर सदन भेजने एवं बतौर स्वास्थ्य मंत्री राज्य की देवतुल्य जनता-जनार्दन की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है इस ऋण को विकास करके वापस लौटाऊंगा यह विश्वास दिलाता हूँ।



