बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर में एनएच-2 के पास बुधवार सुबह करीब 3 बजे सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. बुधवार की सुबह रांची से कैमूर जा रही स्कॉर्पियो हाइवे पर खड़े कंटेनर से टकरा गयी, जिसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.स्कॉर्पियो सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गईपुलिस के मुताबिक ये सभी लोग स्कॉर्पियो से रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे. शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी एनएच-2 के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिसमें स्कॉर्पियो सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.मृतकों में तीन किशोर, दो महिलाएं और एक किशोरी शामिल है।सभी मृतक एक ही परिवार और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो पर कुल 12 लोग सवार थे जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे. सभी कैमूर जिले के सबार थाना अंतर्गत कुदारी गांव लौट रहे थे. रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर में टक्कर हो गई.मृतकों में तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) और सोनी कुमारी (35) शामिल हैं। मृतकों में तीन किशोर, दो महिलाएं, एक पुरुष, एक किशोर शामिल हैं।घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) और उपेन्द्र शर्मा (30) शामिल हैं. पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर रेफर किया गया है.



