आज डुमरी उपचुनाव के निमित्त ससारखो, मंडल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया.इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय और पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे.डुमरी विधानसभा उपचुनाव के निमित्त ससारखो मण्डल के बूथ सम्मेलन में केला छाप पर बटन दबा कर श्रीमती यशोदा देवी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया .मरांडी ने कहा ”पिछले साढ़े तीन सालों में हेमंत सोरेन ने झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों को लगातार धोखा देने का काम किया है l 5 लाख रोजगार देने के पर युवाओं को उलझा कर रखा हुआ है lवास्तविकता यह है कि, हेमंत सोरेन दलालों और बिचौलियों के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं l उनका उद्देश्य राज्य का विकास करना नहीं, बल्कि यहां की खनिज संपदाओं को लूट कर अपनी तिजोरी भरना है…”



