झारखण्ड में छापेमारी अभियान काफी जोरो -सोरो से चल रहा है .इस दौरान अवैध रूप से चिप्स पत्थर ले जा रहे चार हाइवा को पलामू पुलिस ने जप्त किया है. अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.आप को बता दे की शनिवार को रात को पलामू के छतरपुर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था छापेमारी अभियान के दौरान चार हाइवा में चिप्स एवं पत्थर ले जाते हुए पाया गया.जब पुलिस ने हाइवा चालक से कागजात की मांग की तो चालक द्वारा किसी भी प्रकार की कागजात नही देखे गई.तब जाकर पुलिस ने वाहन चालक और वाहन मालिक दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है . साथ ही चिप्स पत्थरोे और चारो हाइवा को जप्त कर लिए है .BR24GB-01195,BR24GC-9120,BR24GC-9154,BR24GC-7217,यह छापामारी अभियान उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में छतरपुर में छापामारी अभियान चलाया जा रहा था.




