आप को बता दे की बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच यह खबर आ रही है की म्यांमार से कई रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार छोड़कर भाग रहे थे.भागने के दौरान तोपों और ड्रोन से उनपर हमला किया गया.म्यांमार से भाग रहे लोगो पर पश्चिमी रखाइन राज्य में बांग्लादेश की सीमा के पास हमला हुआ है.जिसमे 200 लोग मा*रेगए है.मा*रे गए लोगो में महिलाएं, बच्चे,पुरुष सब शामिल है. इस हमले के लिए मिलिशिया और म्यांमार की सेना एक-दूसरे में इलज़ाम लगा रहे है.आप को बता दे की यह हमला तब हुआ जब बांग्लादेश की सीमा पर लोग उस पार जाने का इंतजार कर रहे थे.




