हजारीबाग : CCL बरका सयाल के जीएम अजय सिंह के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान जैसे रैयतों, विस्थापितों को नौकरी, पानी की समस्या, पानी के पाइप जो कुछ दिनों से फट गये हैं, उसे जल्द ठीक कराने, 75% लोकल लोगों को नौकरी देने आदि विभिन्न समस्याओं के संबंध में बड़कागाँव विधायक अम्बा प्रसाद ने बात की। इस बैठक में मुख्य रूप से पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनोज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्री अमित कुमार साव, श्री जयंत कुमार तूरी, श्री तिलेश्वर जी, मुखिया सेंट्रल सौंदा श्री जगदीश जी, मुखिया दक्षिणी सयाल श्री बालेश्वर बेदिया, श्री बारीक अंसारी, श्री पवन बोरी आदि लोग उपस्थित थे।




