बेहद शर्मनाक: किराये पर रहने वाली नाबालिग के साथ मकान मालिक द्वारा ज़बरदस्ती करने की कोशिश, विरोध करने पर

0

 

 

 

TNM’ 17 Oct:-  एकबार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जमशेदपुर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक के द्वारा नाबालिग लड़की का यौन शोषण का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

नाबालिग पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों से मकान मालिक उस पर अभद्र फब्तियां कहता था लेकिन वह उस पर ध्यान नहीं देती थी। शुक्रवार की सुबह उसकी मां शौच गई थी। छोटा भाई दूसरे कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान मकान मालिक घर में घुस गया है और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाया तो उसका भाई दौड़कर आ गया। तब तक मकान मालिक भाग गया। थोड़ी देर बाद पत्नी के साथ आया और शिकायत करने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली, घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही इसकी निष्पक्ष जांच में जुट गई जल्द ही दोषी पाए जाने पर सलाखों के पीछे होंगे अपराधी।