
TNM’ 24 SEP:- झारखंड के गिरिडीह में जन्मा एक विचित्र बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है , इस बच्चे को देखने के लिए लोगों का दिन रात तांता लगा हुआ है I वहीं विचित्र शारीरिक बनावट और शक्ल की वजह से नवजात की मां और दादा-दादी परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वे क्या करें? आमतौर पर मेडिकल समस्याओं की वजह से ऐसे बच्चे का जन्म होता है Iनवजात की मां का कहना है कि उन्हें सामान्य प्रसव के जरिये पुत्र हुआ है लेकिन फिर भी बच्चा इस तरह बच्चा है , और जन्म के बाद अब तक कई घंटे बीत चुके लेकिन बच्चे ने कुछ भी नहीं खाया है जो कि माँ और पूरे परिवार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है I बच्चे की माँ ने यह भी कहा कि डॉक्टर ने भी कोई कारण नहीं बताया है कि बच्चा इस तरह का क्यों जन्म हुआ है I पूरे घर वाले परेशान है I THE NEWS MIRCHI



