चाईबासा: अबतक निजी क्षेत्र में करीब 60 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर ऑफर लेटर प्रदान किया गया है।इस कार्य में कड़ियां जुडती जा रही है। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर चाईबासा से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर का प्रदान किया गया। मंत्री दीपक विरुवा ने मौके पर सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि बदलते समय और टेक्नोलॉजी के युग में यह आवश्यक है कि हर हाथ को हुनरमंद बनाया जाए। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है।




