पलामू: नक्सलियों की ह*थियार फैक्ट्री का खुलासा,2 नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी

0
palamu police

पलामू: पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में नक्सली संगठनों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक-13.08.2024 को संध्या में सूचना प्राप्त हुयी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के नितेश यादव के दस्ता के सक्रीय सदस्य प्रसिद्ध परैहया अपने सहयोगी दौलत यादव के साथ केमो प्रतापपुर में मुनारिक विश्वकर्मा के साथ लक्ष्मण परहैया के पाही में देखा गया है, जहां अविलम्ब घेराबंदी कर छापामारी करने पर उसकी गिरफ्तारी हो सकती है इसके आलोक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव व हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी तथा सशस्त्र बल को सम्मिलित कर एक छापागारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल को दो भागो मे विभक्त कर ग्राम-केमो प्रतापपुर स्थित लक्ष्मण परहैया के पाही की घेराबंदी कर छापामारी किया जाने लगा तभी पुलिस को देखकर पाही से तीन व्यक्ति भागने लगे जिसमे से दो व्यक्ति को छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से पकड लिया गया।पकडाये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम प्रसिद्ध परहैया, दौलत यादव बताया। तत्पश्चात तालाशी लेने पर पकडाये दौलत यादव के कमर मे खोंसा गया एक लोडेड देशी कटटा व माओवादी संगठन के लिये हथियार बनाने वाले मुनारिक विश्वकर्मा के गिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। इस संदर्भ में हुसैनाबाद थाना में हुसैनाबाद थाना कांड सं0-181/2024, दिनांक-13.08. 2024. धारा-25 (1-ए)/25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here