प्रदेश के किशोरियों एवं युवतियों की शिक्षा को लेकर हेमन्त सरकार गंभीर,गढ़वा में विमेंस कॉलेज के निर्माण को लेकर दी स्वीकृति

0

झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पलामू अन्तर्गत महिला महाविद्यालय, गढ़वा के निर्माण कार्य हेतु रू0 13,61,70,700/- (तेरह करोड़ एकसठ लाख सत्तर हजार सात सौ रुपए) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी स्वीकृत्यादेश प्रारूप पर अनुमोदन दिया है।

*महिला शिक्षा को ले कर सरकार गंभीर*

प्रदेश के किशोरियों एवं युवतियों की शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर। युवतियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु महा विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। साथ ही, किशोरियों को बेहतर शिक्षा से आच्छादित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूल के तर्ज पर बालिकाओं के विद्यालयों को विकसित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here