दुमका:JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों और पूरे मामले की CBI जांच हो।इसी मांग को लेकर 8 सितंबर को भाजपा रांची, दुमका, हजारीबाग, जमशेदपुर, गढ़वा और गिरिडीह में DC-SP कार्यालय का घेराव कर रही है.भाजपा ने राज्य के सभी 24 जिलों को कवर करने के लिए 4 दिनों (8 से 11 सितंबर) का प्लान बनाया है, जिसमें हर दिन 6-6 जिलों में घेराव किया जा रहा है।आज रांची में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता रघुवर दास , जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कमान संभाली.




