झारखंड सरकार ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया. अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है और इसके लिए सबसे अधिक राशि आवंटित की गई है। अधूरी व जारी विकास योजनाओं, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए भी प्रावधान किया गया है। विभिन्न विभागों ने 13,000 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन समीक्षा और वित्तीय उपलब्धता को देखते हुए इसे घटाकर 7,721.25 करोड़ रुपये पर अंतिम सहमति बनी। सरकार का लक्ष्य वित्तीय वर्ष की शेष अवधि में महत्वपूर्ण योजनाओं को गति देना और लंबित भुगतानों का समायोजन करना है।




